Search

घाटशिला : पेड़ की डाली सर पर गिरने से गोलगप्पा विक्रेता गंभीर रूप से घायल

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : तेज आंधी और बारिश में घाटशिला कॉलेज परिसर के अंदर विशाल आम पेड़ की डाली सर पर गिरने से सोमवार को गोलगप्पा विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया. गोलगप्पा विक्रेता दाहीगोड़ा का रहने वाला है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिवार के लोगों ने तत्काल अनुमंडल अस्पताल लाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-a-middle-aged-man-found-in-dimna-dam-police-engaged-in-identification/">जमशेदपुर

: डिमना डैम में मिला अधेड़ का शव, पहचान में जुटी पुलिस

बेहतर इलाज के एमजीएम किया गया रेफर

अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएन सोरेन ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया. डॉ. सोरेन ने बताया कि घायल के सर पर गंभीर चोट लगी है. बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया गया है. घटना के संबंध में घायल के भाई सीमंतो मंडल ने बताया कि कॉलेज के बाहर गोलगप्पा बेचता था अचानक तेज आंधी आने से जान बचाने के लिए कॉलेज के अंदर भागा इतने में विशाल आम के पेड़ की डाली सर पर गिरने से नीचे दब गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp