Search

 
 
 

Ghatshila : पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर गोलमुरी के व्यक्ति की मौत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी 45 वर्षीय लोकेश कुमार दास की मौत सोमवार को हो गई. लोकेश दास भुवनेश्वर से इलाज कर जमशेदपुर लौट रहे थे. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से घाटशिला स्टेशन पर ट्रेन से नीचे प्लेटफार्म में उतरने के दौरान वह गिर गये. जीआरपी तथा आसपास के लोगों ने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सक ने जांच के बाद लोकेश को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-irony-by-making-donations-the-injured-policemen-of-champais-escort-are-getting-treatment/">Adityapur

: विडंबना : चंदा कर करवा रहे चंपाई के एस्कॉर्ट के घायल पुलिसकर्मियों का इलाज

पत्नी तथा बच्ची को छोड़कर घर पर और कोई नहीं है

चिकित्सक डॉ मीरा मुर्मू ने बताया कि सर में तथा अन्य जगह गंभीर चोट आने के कारण लोकेश की मृत्यु हो गई. अंत्यपरीक्षण कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के साढ़ू भाई ज्ञानेश रंजन महंथी ने बताया कि लोकेश जमशेदपुर के गोलमुरी का रहने वाला था. परिवार में पत्नी तथा एक छोटी बच्ची है. वह बारीडीह स्थित विजय हेरिटेज में अकाउंटेंट के पद पर काम करता था. पत्नी तथा बच्ची को छोड़कर घर पर कोई और नहीं है. शव लेकर वह जमशेदपुर के लिये रवाना हो गए. भाजपा नेता हेमंत नारायण देव ,पल्टु सरदार, बाबू नाथ, कलीराम शर्मा ने अंत्य परीक्षण करवाने व शव भिजवाने में सहयोग किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही