Search

 
 
 

घाटशिला : अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की. रोजेदारों ने नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की, साथ ही देश और मुल्क के लिए अमन चेन की दुआ मांगी. ऐसा माना जाता है कि रमजान महीने का अलविदा जुम्मा तथा पहले रोजे की नमाज काफी महत्वपूर्ण होती है. फुलपाल मस्जिद के इमाम साहब राजाब अली ने बताया कि रहमत एवं बरकत का माह होने के कारण रमजान में बड़े से लेकर बुजुर्ग व बच्चों ने 30 दिन का रोजा रखा है एवं पांच वक्त की नमाज अदा करते है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-solar-water-tower-is-bad-in-jamshola-for-six-months/">बहरागोड़ा

: जामशोला में छह माह से खराब है सोलर जल मीनार

बस्तियों में की गई है विद्युत् सज्जा

इधर, घाटशिला मुस्लिम बस्ती के जमा मस्जिद, नवाब कोठी मस्जिद, मऊभंडार एवं फूलपाल मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा कर क्षेत्र और देश की सुख शांति तथा खुशहाली की दुआ मांगी. क्षेत्र के सभी मस्जिदों में काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के बड़े, बुजुर्गों एवं बच्चों ने नमाज अदा की. उन्होंने बताया कि आज चांद दिखता है तो शनिवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी. ईद को लेकर घाटशिला मुस्लिम बस्ती पूरी तरह से सजाया गया है मस्जिद रोड में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही