Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : जादूगोड़ा में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी में राजनगर से बरामद हुआ सामान, चार गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के मनमदा राव के बंद घर का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले का उद्भेदन पुलिस टीम ने कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने चोरी गये सामानों को भी बरामद कर लिया है. इसका खुलासा प्रेसवार्ता करके बुधवार को पुलिस की ओर से की गयी है. पुलिस का कहना है कि मनमदा राव 26 जनवरी से 16 फरवरी तक अपने घर आंध्रप्रदेश परिवार के साथ छुट्टी में गये हुये थे. 16 फरवरी को ही वे अपने घर जादूगोड़ा लौटे, तब उन्हें चोरी की घटना की जानकारी मिली थी. इसे भी पढ़ें: पूर्वी">https://lagatar.in/mining-game-one-in-east-singhbhum-the-new-ones-are-also-extracting-oil-from-the-stone/">पूर्वी

सिंहभूम में माइनिंग का खेल-एक:  नए वाले साहब तो पत्‍थर से भी निकाल रहे “तेल”

ये हुये गिरफ्तार      

गिरफ्तार किये गये चोरों में पोटका थाना क्षेत्र के बांगो का राकेश कुमार गोप, गालुडीह थाना क्षेत्र के आमडांगा का मुकुल थावरिया, जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी का नितेश बस्तिया और सनातन भकत को गिरफ्तार किया गया है. सभी के पास से पुलिस ने एक एलइडी टीवी, रिमोट, दो एडिपटर, एक मारूति कार आदि बरामद किया है. [caption id="attachment_251649" align="aligncenter" width="482"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/pc-2-300x200.jpeg"

alt="" width="482" height="321" /> एदल गांव से बरामद सामान.[/caption]

मारूति में रखा था चोरी का सामान

चोरों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घर से सामानों की चोरी करने के बाद उन्होंने सनातन भकत के घर में रखे मारूति के भीतर रख दिया था. इसके बाद सनातन ने मारूति को राजनगर के एदल गांव में परिचित राकेश कुमार के मौसा अजीत गोप के घर में ले जाकर रखवा दिया था. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम एदल पहुंची थी और सामानों को बरामद कर लिया.

इनकी बनी थी टीम

छापेमारी के लिये मुसीबनी के डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, जादूगोड़ा के अंचल निरीक्षक इंद्रदेव राम, जादूगोड़ा थाना प्रभारी सुनिल कुमार कुशवाहा, एसआई अजीत होनहागा, आशीष कुमार जायसवाल, एएसआई शशि शेखर शर्मा, संतोष कुमार चौबे, अवधेश सिंह, आरक्षी विनोद कुमार, मुसाबनी का चालक दीपक कुमार सिंह शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/askom-jamshedpur-bike-riding-miscreants-robbed-20-thousand-from-the-woman-near-mgm-hospital-gate/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल गेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 20 हजार लूटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही