Search

 
 
 

घाटशिला : एलआईसी कॉलोनी में ताला तोड़कर 50 हजार के सामान की हुई चोरी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के एलआईसी कॉलोनी में शनिवार की दोपहर एक घर में हजारों रुपये की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. घर पिछले चार महिनों से बंद पड़ा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. घर में चोरी का खुलासा तब हुआ जब शनिवार को घर के बगल में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर को रेंट पर लगाने के लिए घर को खोला. तब उन्होंने देखा की घर के मुख्य दरवाजे का ताला का कुंडी टूटा हुआ है और ताला को लटकाया गया है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-demand-letter-submitted-to-executive-engineer-regarding-water-problem-in-potka-of-chandri/">चक्रधरपुर

: चन्द्री के पोटका में पानी की समस्या को लेकर कार्यपालक अभियंता को सौंपा मांग पत्र
[caption id="attachment_678632" align="aligncenter" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CHORI-2-4-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" /> बिखरा सामान.[/caption] घर में जाकर देखा तो सभी सामान बिखरे पड़े थे. घर एलआईसी कोलोनी निवासी नित्यानंद ठाकुर का बताया जाता है. वह वर्तमान में बैंगलुरू में रहते है. नित्यानंद ठाकुर के अनुसार घर के एक टिफिन बॉक्स में कान के सोने की बाली के साथ कई चांदी का सिक्का रखा हुआ था, इस बात की उन्हें फोन पर जानकारी दे दी गई है. उसकी कीमत लगभग 50 हजार के आसपास होगी. इस संबंध में घाटशिला पुलिस का कहना है कि घर चार महिने से बंद पड़ा था, कब चोरी हुई यह कहना मुश्किल है. अगर घर वाले लिखित शिकायत करते है तो मामले की जांच होगी. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-sdo-held-a-meeting-with-leaders-of-various-political-parties/">घाटशिला

: विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के साथ एसडीओ ने की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही