Search

 
 
 

घाटशिला : प्रखंड कार्यालय परिसर में झाड़ियों के झुरमुट में सड़ गए सरकारी वाहन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड कार्यालय परिसर घाटशिला में झाड़ियों के झुरमुट में कई सरकारी वाहन सड़ गए. वर्षों पहले इन वाहनों को लोगों के उपयोग के लिये लाया गया था. परंतु कुछ वर्षों के बाद ये अनुपयोगी होने लगे. लाखों रुपए के वाहन कौड़ी के भाव लेने वाला भी कोई नहीं है. अनुमंडल कार्यालय घाटशिला की ओर से गर्मी के समय में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ट्रैक्टर व टैंकर खरीदा गया था. शायद ही उस टैंकर से जलापूर्ति की गई हो प्रखंड कार्यालय परिसर में नई ट्रेक्टर पूरी तरह से सड़ चुकी है. इस पर ना तो यहां के जनप्रतिनिधि और ना ही प्रशासनिक पदाधिकारियों का ध्यान जाता है कि लाखों की संपत्ति का उपयोग किया जाए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Tainkar-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-recharge-as-much-electricity-as-you-want-and-consume-electricity/">आदित्यपुर

: जितनी बिजली चाहिए उतना करें रिचार्ज और बिजली की खपत करें

नीलामी के लिए डीटीओ को भेजी गई है सूची

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनकी पदस्थापना से पहले से ही रखी गई है. हालांकि जानकारी के अनुसार इन सभी वाहनों की सूची बनाकर डीटीओ कार्यालय को भेजी गई है नीलामी करने के लिए. आज तक उन वाहनों की नीलामी नहीं हो पाई और ना ही जिला परिवहन कार्यालय से कोई पहल शुरू की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही