Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : ऊपर पावड़ा गांव में ऐतिहासिक इंद्र पूजा का भव्य आयोजन

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के ऊपर पावड़ा में ऐतिहासिक इंद्र पूजा का भव्य आयोजन मंगलवार की शाम को किया गया. पुजारी दुला सबर और ज  सबर ने विधिवत पूजा अर्चना किया. रंकिणी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद ऊपर पावड़ा में भगवान इन्द्र के प्रतीक लंबे छतरी को खींचकर खड़ा किया गया. मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि आदिवासी प्रकृति के पुजारी है. परंपरा और संस्कृति ही आदिवासी की पहचान है. झारखंड में आदिवासी मूलवासी के हक और अधिकार की रक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्पित है. राज्य के अंदर ही युवाओं को शिक्षा, दीक्षा व नौकरी देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-ballydungaree-fc-won-the-final-title/">घाटशिला

: बालिडुंगरी एफसी ने जीता फाइनल का खिताब

पूर्वजों की देन है इन्द्र पूजा

विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि इन्द्र पूजा पूर्वजों की देन है. परंपरा का निर्वाहन कर सांस्कृतिक विरासत को बचाने की पहल की जा रही है. जनता की खुशहाली के लिए पिछले 58 साल से हर साल पूजा का आयोजन किया जाता है. नयी पीढ़ी पर ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने की जिम्मेदारी है. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष बास्ता बेसरा, सचिव ठाकुर मुर्मू, सुशीला टुडू,पार्वती मुर्मू, सोनाराम सोरेन, मायसा मुर्मू, ग्राम प्रधान राम मुर्मू, ब्रजेश सोरेन, विनय मुर्मू, राम किशोर मुर्मू समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही