Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : महाप्रभु के स्नान को लेकर 4 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जादूगोड़ा स्थित शिव शक्ति संघ शिव मंदिर समिति की ओर से महाप्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. रथ यात्रा से पूर्व 4 जून को देव स्नान पूर्णिमा पर महाप्रभु के स्नान को लेकर कलश यात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद स्नान पूजन किया जाएगा. इसकी जानकारी समिति के सचिव सह पुजारी ददन पांडेय ने दी है. उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि महाप्रभु के स्नान के बाद 14 दिन के लिए महाप्रभु बीमार पड़ जाएंगे. 19 जून को नेत्र उत्सव एवं भक्तों के लिए प्रभु का नव दर्शन होगा. 20 जून को गुड़िचा रथ यात्रा तथा 28 जून को बहुडा रथ यात्रा निकाली जाएगी. इस दौरान 20 से 28 जून तक प्रतिदिन मंदिर परिसर में भजन, पूजन एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने भक्तों से आग्रह किया है कि निम्न पूजन के अवसर पर शामिल होकर रथ यात्रा को सफल बनाएं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-two-students-of-model-school-honored-as-tobacco-warriors/">घाटशिला

: मॉडल स्कूल के दो छात्र तंबाकू वारियर्स के रूप में सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही