Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : दादी परिवार ने चना, बादाम व शरबत का किया वितरण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भीषण गर्मी को देखते हुए स्व. बैजनाथ अग्रवाल की पुण्य स्मृति में उनके परिवार के सहयोग से शनिवार को दादी परिवार घाटशिला के द्वारा रेलवे स्टेशन के बाहर शरबत, चना बादाम का वितरण किया गया. मौके पर मारवाड़ी युवा सम्मेलन के घाटशिला अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि शरीर झुलसाने वाली गर्मी को देखते हुए तारी परिवार के सदस्यों ने निर्णय लिया कि यात्रियों तथा राहगीरों के बीच शरबत और जलपान की व्यवस्था करने से पुण्य आत्मा को शांति मिलेगी. इस तरह के सेवा कार्य दादी परिवार एवं घाटशिला मारवाड़ी सम्मेलन करता रहेगा. मौके पर दादी परिवार के सुनील जैन, प्रवीण अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, ललित अग्रवाल, विकाश आनंद, सौरव अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, रामबाबू अग्रवाल, सिद्धार्थ बंसल, दिनेश अग्रवाल, बासुदेव अग्रवाल, तेजस अग्रवाल उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-after-the-death-of-the-advocate-the-association-stopped-work/">चांडिल

: अधिवक्ता के निधन के बाद एसोसिएशन ने बंद रखा काम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही