Search

 
 
 

घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में मनाया गया ''हरा दिवस''

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में शुक्रवार को हरा दिवस मनाया गया. इसमें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा तृतीय तक के बच्चों ने हरे रंग के महत्व एवं जीवन पर इसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में सीखा. विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण, पोस्टर बनाना, रंग भरना एवं कोलाज कार्य आदि कई गतिविधियों की एक श्रृंखला से परिसर गुलजार रहा. साथ ही हरे रंग को सर्वोत्तम रूप से दर्शाते हुए बुलेटिन बोर्डों पर आकर्षक चार्ट और चित्र प्रदर्शित किया गया. अपनी आश्चर्यजनक हरी पोशाकों में उत्साह से भरे हुए नन्हें बच्चों ने एक सुखद वातावरण का संदेश दिया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-blood-donation-camp-organized-on-the-birthday-of-indian-cricketer-mahendra-singh-dhoni/">चक्रधरपुर

: भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित

प्रधानाध्यापिका ने हरी सब्जियां सेवन करने की दी सलाह

इस उत्सव का मुख्य आकर्षण छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई कविता एवं नाटक रहा जिसे बच्चों ने बड़े ही उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ संपन्न किया. बच्चों को प्रधानाध्यापिका नीलकमल सिन्हा ने हरे रंग की महत्वपूर्ण विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी. इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार ने भी बच्चों को हरा दिवस की शुभकामनाएं दीं. इसके उपरांत प्राइमरी की इंचार्ज सुजाता वर्मा ने पर्यावरण को हरा-भरा एवं बेहतर बनाने हेतु पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-congress-took-out-a-solidarity-resolution-march/">रांचीः

कांग्रेस ने निकाला एकजुटता संकल्प मार्च, केंद्र सरकार पर निशाना

मुख्य अतिथि ने किया पौधरोपण

इसके उपरांत मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. जानुम सिंह सोय की उपस्थिति में एनसीसी के बच्चों ने तथा उच्च कक्षा के बच्चों ने आम, नींबू, संतरा आदि पौधों को रोपण किया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में आनंदिता डे और भास्कर चंद्र गोराई आदि की सहभागिता रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में सौमिता सनातनी, मेरी जेनिफर, अर्पिता गोस्वामी, लक्ष्मी मनी अधिकारी, श्वेता साहू एवं नेहा मजूमदार, अर्पा भट्टाचार्य एवं सोमनाथ दे ने अहम भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही