Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : महाविद्यालय में होगी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, आदिवासी छात्र संघ का प्रयास रंग लाया

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आदिवासी छात्र संघ ने जिला अध्यक्ष सुपाई सोरेन के नेतृत्व में शनिवार को घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी से मिलकर उन्हें पुष्प गुच्छ सौंपते हुए उन्हें बधाई दी. ज्ञात हो कि आदिवासी छात्र संघ ने विगत 29 अगस्त 2022 को घाटशिला कॉलेज पहुंचे रजिस्ट्रार के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति को एक मांग पत्र सौंपा था जिसमें घाटशिला महाविद्यालय में सभी विषयों के शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की गई थी एवं कार्रवाई नहीं होने पर 26 दिसंबर को पुनः इस संदर्भ में एक रिमाइंडर लेटर दिया गया था जिसमें मांग को पूरा करने संबंधी उचित कदम नहीं उठाए जाने पर आंदोलन की बात कही गई थी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-annual-examination-result-distribution-ceremony-organized-at-shanti-devi-saraswati-shishu-vidya-mandir/">चाकुलिया

: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित

सुपाई सोरेन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया धन्यवाद

विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदिवासी छात्र संघ के मांग पर कार्रवाई करते हुए घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य को छात्र संघ के मांग पत्र की छाया प्रति भेजते हुए निर्देश दिया है कि न्यूनतम जरूरत के अनुसार जिस विषय में शिक्षक नहीं हैं उस विषय में अतिथि शिक्षक रख सकते हैं एवं विश्वविद्यालय की अधिसूचना में दिए गए निर्देश का पालन करते हुए उस विषयों में छात्र संख्या को ध्यान में रखकर अतिथि शिक्षक बहाल करें. छात्र नेता सुपाई सोरेन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को धन्यवाद दिया एवं घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी के छात्र हित के प्रति संवेदनशीलता के लिए आभार जताया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-challenges-are-more-in-the-state-yet-good-work-has-been-done-banna-gupta/">चाईबासा

: राज्य में चुनौतियां अधिक, फिर भी अच्छा काम किया है : बन्ना गुप्ता

अतिथि शिक्षकों की बहाली से समस्या का होगा समाधान

सोरेन ने कहा की महाविद्यालय के छात्रों की संख्या बहुत अधिक है एवं शिक्षकों की संख्या उसके अनुपात में नहीं है जिस कारण विद्यार्थियों को बहुत ही असुविधा का सामना करना पड़ रहा था. अतिथि शिक्षकों की बहाली होने से छात्रों की समस्या का बहुत हद तक समाधान होगा परंतु संघ परमानेंट शिक्षकों की बहाली के लिए भी प्रयासरत रहेगा. प्राचार्य से मिलने वालों में जिलाध्यक्ष सुपाई सोरेन, कॉलेज अध्यक्ष लखाई मुर्मू, सुदाम हेंब्रम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही