Search

 
 
 

घाटशिला : कोर्ट में पेशी के लिए जाना था, कर ली आत्महत्या

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के जुगीशोल पंचायत अंतर्गत खुखड़ाखुफी के 20 वर्षीय रवींद्र नाथ महतो ने अपने ही घर में शनिवार की रात धोती के सहारे फंदे में लटकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना मिलने पर पीएसआइ अर्जुन यादव दलबल के साथ खुखड़ाखुफी गांव पहुंचे. आत्महत्या मामले की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पिता महेश्वर महतो ने थाना प्रभारी के नाम लिखित बयान में बताया है कि उनका बेटा रवींद्र विगत कई महीने से तनाव में था. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/1600-meter-running-competition-organized-at-giridih-stadium/">गिरिडीह

स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
कुछ माह पहले गांजा बेचने के आरोप में उलीडीह पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था. जेल से छूटने के बाद वह अपने घर में ही रह रहा था तथा तनाव में था. शुक्रवार को जमशेदपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाना था, लेकिन वह नहीं गया. रोजाना की तरह शनिवार को खाना खाने के बाद रात में सोने के लिए गया. रविवार की सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर दरवाजा को तोड़ा गया तो पाया गया कि रवींद्र फंदे से झूल रहा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही