Search

 
 
 

घाटशिला : ढोड़ासाई टोला में 3 माह से चापाकल व सोलर जल मीनार खराब

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत कनास पंचायत के ढोड़ासाई टोला के ग्रामीण पिछले 3 महीनों से पानी की समस्या को लेकर परेशान हैं. विभागीय पदाधिकारी से भी ग्रामीण कई बार गुहार लगा चुके हैं, पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इस संबंध में ग्राम प्रधान सीताराम किस्कू, डोमन गोप, प्रिया हेंब्रम, सुधीर कर्मकार, कमला गोप, गुरुवारी धीवर आदि ग्रामीणों ने बताया कि टोला के तीन चापाकल एवं एक सोलर जल मीनार पिछले 3 माह से खराब है. इसके कारण टोला के ग्रामीण गांव से 2 किलोमीटर दूर स्वर्णरेखा नदी से पानी लाकर उपयोग कर रहे हैं. [caption id="attachment_428233" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/tola-350x250.jpeg"

alt="" width="350" height="250" /> खराब पड़ा चापाकल दिखाता ग्रामीण.[/caption] इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-view-of-security-the-police-directed-commercial-establishments-and-banks-to-install-cctv/">आदित्यपुर

: सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व बैंकों को सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

ग्रामीणों ने पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिप सदस्य से लगाई गुहार 

ग्रामीणों ने बताया कि पीने के पानी के साथ-साथ अन्य उपयोग के लिए भी पानी की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं. पानी नहीं मिलने से उन्हें काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. पानी की समस्या के लिए ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य हेमंत मुंडा से गुहार लगाई है कि पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए तत्काल चापाकल तथा सोलर जल मीनार की मरम्मत कराई जाए. वहीं, हेमंत मुंडा ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द गांव में खराब चापाकल तथा सोलर जल मीनार की मरम्मत कराई जाएगी. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-gynecologist-and-ent-specialist-in-sails-general-hospital-doctor-selected/">किरीबुरू

: सेल की जेनरल अस्पताल में स्त्री व इएनटी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चयनित 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही