Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : हजारीबाग के व्यवसायी ने होटल में किया आत्महत्या का प्रयास

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : हजारीबाग के व्यवसायी 33 वर्षीय आदित्य जैन नामक युवक ने चूहा मारने वाली दवा खा कर रविवार की शाम लगभग 3 बजे आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के संबंध में आकाशदीप होटल के मालिक विष्णु प्रसाद मुखर्जी ने बताया कि आदित्य जैन शनिवार की शाम होटल में आए थे उसका आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक कागजात जमा कराने के बाद उसे कमरा दिया गया. इसे भी पढ़ेंचक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-it-is-important-to-set-goals-to-achieve-success-in-life-dsp/">चक्रधरपुर

: जीवन में सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरुरी – डीएसपी

वीडियो बना कर अपने रिश्तेदार को भेजा

उन्होंने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने से पूर्व अपने किसी रिश्तेदार राहुल कुमार जैन को वीडियो बनाकर रांची भेज दिया था. वीडियो मिलते ही रिश्तेदार ने फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही होटल के मैनेजर कर्मचारी रूम नंबर 105 का दरवाजा तोड़कर तत्काल बाहर निकाला एवं पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद अनुमंडल अस्पताल ले गए. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टुडू ने प्राथमिक उपचार कर टीएमएच रेफर कर दिया. डॉक्टर टुडू ने बताया कि मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही