Search

 
 
 

Ghatshila : ट्यूबरकुलोसीस को लेकर एचसीएल-आईसीसी कंपनी ने निकाली प्रभात फेरी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : ट्यूबरकुलोसीस (टीबी) के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए मंगलवार को मऊभंडार क्षेत्र में एचसीएल/आईसीसी कंपनी की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई. एचसीएल/आईसीसी कंपनी के इकाई प्रमुख श्याम सुन्दर सेठी के मार्गदर्शन में प्रभात फेरी निकाली गई. प्रभात फेरी के दौरान कर्मचारियों ने ``टीबी हारेगा देश जीतेगा`` का नारा लगाया. प्रभात फेरी कंपनी के जनरल ऑफिस से होते हुए बाबूलाइन, टुमांगडुंगरी, ए ब्लॉक, बी ब्लॉक सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर जनरल ऑफिस पहुंचकर समाप्त हुई. सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारी को यूनिट हेड ने शपथ दिलायी. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-decoration-competition-organized-in-shishu-vidya-mandir/">Chandil

: शिशु विद्या मंदिर में रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एडल्ट बीसीजी टीकाकरण अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है. इसमें 30 वर्ष के ऊपर के सभी वयस्क लोगों को बीसीजी का टीका लेना है. इसमें वैसे लोगों को भी शामिल किया जाएगा जिनके परिवार में पहले टीबी हुआ हो या उनके संपर्क में रहे हो उन्हें भी टीका दिया जाएगा. कार्यक्रम में आईसीसी कंपनी के सीनियर मैनेजर (एचआर एंड ए) अर्जुन लोहरा, यूनियन अध्यक्ष बीएन सिंहदेव, महासचिव ओम प्रकाश सिंह एनके राय, प्रशांत कुमार, कर्मचारीगण, सुरक्षाकर्मी एवं अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही