Search

 
 
 

घाटशिला : कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के एक्टिविटी हॉल में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसमें आने वाले लोगों कि जांच घाटशिला डिस्पेंसरी की पांच सदस्यीय टीम ने की. इनमें चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभिषेक मुंडू, ब्रांच मैनेजर सुजीत कुमार, असिस्टेंट नवल किशोर सिंह, नर्सिंग ऑफिसर ओलेमडूंगडूंग एवं फार्मासिस्ट विश्वजीत दास शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nilanchal-workers-union-submitted-a-letter-to-the-management-demanding-recognition/">जमशेदपुर

: नीलांचल वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन को पत्र सौंपकर मान्यता देने की मांग की
जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार ने कहा कि यह स्वास्थ्य शिविर कर्मचारी राज्य बीमा निगम भारत सरकार के तरफ से आयोजित की गई.​शिविर से विद्यालय के लगभग 54 कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य लाभान्वित हुए. डॉ कर्मकार ने डिस्पेंसरी प्रबंधन से निवेदन किया कि हर महीनें इस तरह की शिविर का आयोजन किया जाए. मौके पर विद्यालय प्राचार्या नीलकमल सिन्हा, अकाउंटेंट बेनू कुमार आश एवं विद्यालय प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही