Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : महुलिया मैदान में सबर परिवारों के लिए लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गालूडीह के माहुलिया मैदान में सोमवार को सबर परिवारों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. आजादी के अमृत महोत्सव पर एमईसीएल तथा अनुमंडल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, जिला परिषद सदस्य करण सिंह तथा अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शंकर टुडू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chandrashekhar-azad-and-nanaji-deshmukh-remembered-on-death-anniversary/">चाईबासा

: पुण्यतिथि पर याद किए गए चंद्रशेखर आजाद व नानाजी देशमुख

प्रचार-प्रसार कर शिविर लगाये जाने की जानकारी दी गई थी

शिविर में लगभग डेढ़ सौ लोगों के स्वास्थ की जांच की गई. मौके पर बीडीओ ने कहा कि भारत सरकार के उपक्रम एमईसीएल के घाटशिला इकाई द्वारा मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन गालूडीह के महुलिया मैदान में किया जा रहा है, इसमे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के विभिन्न चिकित्सक व कर्मी अपनी सेवा दें रहे हैं, एमईसीएल द्वारा सीएसआर के तहत शिविर का आयोजन किया गया है, शिविर में विभिन्न रोगों का इलाज व दवाएं रोगियों को निशुल्क दिया गया, ज्ञात हो कि कंपनी प्रबंधन ने प्रचार प्रसार के माध्यम से शिविर लगाये जाने की जानकारी दी थी. शिविर में मुख्य रूप से डॉ. शंकर टुडू, डॉ. रथींद्र नाथ, डॉ. पुष्पा हांदसा, सपन महतो, बीपीएम मयंक कुमार सहित एमईसीएल के पदाधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abdullah-arrested-in-golmuri-firing-case-pistol-recovered/">जमशेदपुर

: गोलमुरी फायरिंग मामले में अब्दुल्ला गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही