Search

 
 
 

घाटशिला : बाघुडिया पंचायत भवन परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के बाघुडिया शहीद मैदान स्थित बाघुडिया पंचायत भवन परिसर में रविवार को गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर जमशेदपुर की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ डॉ नागेंद्र सिंह के द्वारा दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया. शिविर के संबंध में डॉ नागेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले 33 वर्षों से मेरी मां स्व. गंगा देवी की स्मृति में निशुल्क आपरेशन कैंप का आयोजन होता है. अब तक लगभग 15 हजार से अधिक लोगों का मुफ्त ऑपरेशन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sevadar-of-gurudwara-in-gurunanak-school-committed-suicide-by-hanging-himself/">जमशेदपुर

: गुरुनानक स्कूल में गुरुद्वारा के सेवादार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
प्रत्येक वर्ष इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उनके सफल ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू की जाती है. इसमें मुख्य रूप से अपेंडिक्स, युटेरस, ओवरी ट्यूमर, छोटे-बड़े ट्यूमर, हर्निया आदि शामिल है. उन्होंने कहा कि दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र में जांच शिविर लगाकर जरूरतमंद मरीजों का चयन करने के उद्देश्य से शिविर आयोजित की गई है. शिविर में कई विशेषज्ञ चिकित्सक के सहयोग से शिविर में मरीज का जांच किया जा रहा है. मौके प्रमुख रूप से जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह, सुरेश सिंह चौहान राजेश सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-obc-community-happy-on-making-pradeep-verma-a-rajya-sabha-candidate-sweets-distributed/">लातेहार

: प्रदीप वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर ओबीसी समुदाय में खुशी का माहौल, मिठाइयां बांटी

बहरागोड़ा : विकसित भारत संकल्प पत्र के माध्यम से पीएम को भेजा पत्र

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Bahragora-Bharat-Viksit.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Himangshu karan) : बहरागोड़ा की त्रिवेणी संगम स्थल अवस्थित कालियाडींगा ओवरब्रीज के नीचे रविवार को बहरागोड़ा भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर के नेतृत्व में विकसित भारत मोदी की गारंटी सुझाव पेटी स्थापित किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-names-of-thousands-of-cell-workers-sent-for-training-for-lok-sabha-elections/">किरीबुरु

: लोस चुनाव के लिए हजारों सेलकर्मियों का नाम ट्रेनिंग हेतु भेजा गया
इसमें वहां उपस्थित ठेले वाले, टेम्पू वाले, फेरी वाले एवं आम जनता ने अपने अपने सुझाव दिए एवं साथ ही 9090902024 नम्बर पर अपने अपने मोबाइल फोन से मिस्ड कॉल किये. इस मौके पर विस्तारक रतन तिवारी, दुर्गा गिरि, आशीष महापात्र, मिंटू नायेक, दीपंकर साव, नयन कर, समीर पात्र, देव मंडल आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही