Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सर्च अभियान शुरू

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे मलेरिया एवं डेंगू के मामलों पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अमाईनगर की ओर से गांव-गांव में डेंगू का सर्च अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कुल 143 घरों की जांच की गई, इसमें 15 घरों में लार्वा तथा जल जमाव बाले बर्तन मिल जिसे खाली कराया गया. गांव में लार्वा नाशक दवा का छिड़काव किया गया. डेंगू सर्च अभियान की टीम में सत्येंद्र कुमार, तपन कुमार घोष, सुरेश प्रसाद सिंह मुंडा तथा तीन सहिया शामिल थी. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन ने बताया कि मलेरिया तथा डेंगू के रोकथाम को लेकर लगातार गांव-गांव में सर्च अभियान चलाया जा रहा है तथा लार्वा नाशक दवा का छिड़काव हो रहा है. साफ-सफाई को लेकर ग्रामीणों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-court-stays-arrest-of-bjp-leader-vikas-singh-2/">जमशेदपुर

: भाजपा नेता विकास सिंह की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही