Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला: स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने किया रक्‍तदान के लिये कुड़मी संस्कृति विकास समिति को सम्‍मानित

Advertisement
Advertisement
Ghatshila:  स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में आज मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन, रांची में आयोजित सम्मान समारोह में सम्पूर्ण राज्य के मुख्य रक्तदान शिविर आयोजकों को सम्मानित किया गया. ग्रामीण क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो को इसके लिये स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा शॉल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-auction-process-will-start-for-28-vehicles-seized-from-forest-area/">घाटशिला

: वन क्षेत्र से जब्त किए गए 28 वाहनों की शुरू होगी नीलामी प्रक्रिया

स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने की रक्तदान पखवाड़े का शुभारंभ किए जाने की सराहना

स्‍वास्‍थ्‍य सचिव अरुण कुमार सिंह ने समिति द्वारा मंगलवार से ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान पखवाड़े का शुभारंभ किए जाने की पुरजोर सराहना की. सचिव ने सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर कुड़मी संस्कृति विकास समिति के शाखा गुड़ाबांदा के अध्यक्ष भूषण चन्द्र महतो,  शाखा गालुडीह से सह संरक्षक वकील हेम्ब्रम, गालुडीह शाखा सचिव राजेश कुमार महतो, सरायकेला-खरसावां के मोहिनी मोहन महतो ने कुड़मी संस्कृति विकास समिति का सम्मान प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-sbi-credit-card-became-the-life-of-a-doctor-fraud-of-20-thousand-rupees/">घाटशिला

: चिकित्सक के साथ 20 हजार रुपये की हुई धोखाधड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही