Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अधिवेशन एवं धरना कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ धालभूमगढ़ शाखा की बैठक शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ की कोषाध्यक्ष नीलिमा मिंज ने की. मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश महामंत्री रवींद्र नाथ ठाकुर उपस्थित थे. इसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया तथा संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया. रवींद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि बैठक का उद्देश्य अप्रैल माह में होने वाले जिला अधिवेशन को सफल बनाना है. जिला अधिवेशन जमशेदपुर में आयोजित होगा. इसे लेकर बैठक में तैयारी की समीक्षा की गई साथ ही साथ उपायुक्त कार्यालय में 14 मार्च को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के साथ सात सूत्री मांग पत्र मुख्य सचिव के नाम सौंपे जाने पर सहमती बनी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rape-accused-mukhes-attachment-fixed-court-refuses-to-stay/">जमशेदपुर

: दुष्कर्म के आरोपी मुखे की कुर्की तय, कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

रैली में विभिन्न मांगो को लेकर उठाई जायेगी आवाज

26 मार्च को रांची में होने वाली रैली को लेकर भी इस बैठक में चर्चा हुई. प्रदेश महामंत्री रवींद्र ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल में कर्मचारियों को 18 माह का डीए का एरियर सरकार द्वारा अभी तक नहीं दिया गया है. आठवें वेतनमान के लिए समिति का गठन करने की मांग रैली में रखी जायेगी. इसके साथ-साथ कर्मचारियों को ट्रेड यूनियन का अधिकार मिले. अनुबंध, दैनिक कर्मचारियों को स्थाई रूप से लिया जाए. पीएफ आरडीएफ को समाप्त करने की मांग तथा निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की जाएगी. बैठक में वासुदेव पाणिग्राही, रामदयाल यादव, संत कुमार झा, निरंजन महतो, श्यामा देवी, ऋचा कुमारी, अनिता रवि, ममता लकड़ा, रीता साव, आशीष कुमार, गोपीनाथ दास के साथ कई कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही