Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन समेत दो खबरें

Advertisement
Advertisement
  • बीडीओ ने समीक्षा बैठक में कर्मचारियों को लगायी फटकार
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया के लैब टेक्नीशियन के साथ पिछले दिन हुई मारपीट की घटना को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के स्वास्थ्य कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस संबंध में राजेश ओझा एवं प्रकाश कुमार ने बताया कि डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्नीशियन अशोक कुमार सरदार को मनोज मुर्मू तथा अन्य एक व्यक्ति द्वारा बिना किसी वजह के लैब के अंदर घुसकर मारपीट किए जाने का स्वास्थ्य कर्मी कड़ी निंदा करते हैं. प्रशासन उक्त आरोपी पर कार्रवाई नहीं करता है, तो स्वास्थ्य कर्मी जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इस तरह से अगर चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट होती है, तो काम कैसे करेंगे. सरकार द्वारा अस्पताल में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. ऐसे में हम कब तक पिटाते रहेंगे. जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, तब तक काला बिल्ला लगाकर काम करते रहेंगे. धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से सरोजिनी महतो, संग्राम मुर्मू, दुलाल हेंब्रम, मंजू महतो, राजेश ओझा, प्रकाश कुमार, सुमित दास, दुर्गा प्रसाद पानी, चंदन महतो, अमृता लेयांगी सहित अन्य उपस्थित थे.

बीडीओ ने समीक्षा बैठक में कर्मचारियों को लगायी फटकार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/71.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में मनरेगा तथा आवास योजना को लेकर कर्मचारी के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान वर्तमान स्थिति तथा आंकड़े देखने के पश्चात कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजना में इस तरह के आंकड़े से काम नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना की सबसे महत्वाकांक्षी योजना बागवानी की है. इसकी भी स्थिति ठीक नहीं है. उन्होंने पंचायत बार पंचायत सचिव से जानकारी ली. उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत कार्य होने चाहिए. मनरेगा तथा आवास योजना में जो भी लक्ष्य प्राप्त हैं, उसे पूरा करें. साथ ही साथ अन्य कई बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिया. समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें पलामू">https://lagatar.in/palamu-constable-dies-after-being-hit-by-train/">पलामू

: ट्रेन की चपेट में आने से हवलदार की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही