Search

 
 
 

Ghatshila : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में हेल्दी फूड डे का आयोजन

 
  • बच्चों को बताया पौष्टिक भोजन व स्वस्थ जीवनशैली का महत्व
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में हेल्दी फूड डे का आयोजन शुक्रवार को किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और उनके आहार में हरी सब्जियों, फलों एवं अन्य पौष्टिक भोजन के महत्व को समझाना था. इस आयोजन में विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली, गाजर, मटर, और गोभी के महत्व पर जानकारी दी गई. कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के बच्चों ने प्रार्थना सभा में हेल्दी फूड एवं जंक फूड की एक बेहतरीन पेशकश सबके सामने रखी. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-sudhakar-hansda-son-of-congress-leader-diku-ram-manjhi-supported-jmm/">Adityapur

  : कांग्रेस नेता दीकू राम मांझी के पुत्र सुधाकर हांसदा ने किया झामुमो का समर्थन
इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने यह देखा कि किस प्रकार हेल्दी फूड हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है और जंक फूड कमजोर बनाता है और बीमारी की ओर धकेल देता है. विभिन्न कक्षाओं में शिक्षकाओं ने बच्चों के साथ तरह-तरह की गतिविधियों के माध्यम से हरी सब्जियों, फलों एवं अन्य पौष्टिक भोजन के महत्व की जानकारी दी एवं बच्चों को उन्हें हर दिन अपने भोजन में शामिल करने की बात कही. सभी बच्चों ने इस दिन अपने-अपने टिफिन में तरह-तरह के सब्जियों से बने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-new-circle-officer-rajaram-singh-munda-took-charge/">Baharagoda

  : नए अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा ने लिया पदभार
अध्यापकों ने बच्चों को बताया कि किस प्रकार से ये सब्जियां हमारे शरीर के लिए विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व प्रदान करती हैं. इस अनोखे कार्यक्रम में सभी बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था और सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने घर पर भी संतुलित आहार का सेवन बढ़ाएंगे. प्राचार्या राम गोपाल चौमाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम को सफल बनाने में सौमिता सनातनी, मौमिता मदीना, नेहा मजूमदार, कृष्णा दास एवं वर्ग शिक्षिकाओं ने अहम भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-sail-guava-management-started-cleanliness-fortnight/">Kiriburu

: सेल, गुवा प्रबंधन ने स्वच्छता पखवाड़ा किया शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही