: मुसाबनी बीडीओ सीमा कुमारी से प्रधानमंत्री सोमवार को करेंगे सीधा संवाद
घाटशिला : हेमंत सरकार ने झारखंड को लूट का चारागाह बना दिया : देवेंद्र सिंह
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को घाटशिला पंचायत के चालकडीह गांव में मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक की विधिवत शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करने के उपरांत हुई. उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है प्राकृतिक संसाधनों बालू तथा पत्थरों की अवैध तस्करी हो रही है बिना रिश्वत दिए सरकारी दफ्तरों में लोगों को कार्य संपन्न नहीं होते. हेमंत सरकार ने झारखंड को लूट का चारागाह बना दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं को निराशा किया है सरकारी कर्मचारियों के लाखों पद रिक्त है. इस दौरान देवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से राज्य की गठबंधन सरकार के जनविरोधी नीतियों एवं विफलताओं से जनता को अवगत कराने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-prime-minister-will-have-direct-dialogue-with-musabani-bdo-seema-kumari-on-monday/">घाटशिला
: मुसाबनी बीडीओ सीमा कुमारी से प्रधानमंत्री सोमवार को करेंगे सीधा संवाद
: मुसाबनी बीडीओ सीमा कुमारी से प्रधानमंत्री सोमवार को करेंगे सीधा संवाद

Leave a Comment