Search

 
 
 

घाटशिला : रोटी, कपड़ा और मकान के तर्ज पर काम कर रही है हेमंत सरकार - विधायक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 द्वितीय छमाही के लिए प्राप्त वस्तुओं का वितरण शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर के सभागार में लाभुकों के बीच किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक रामदास सोरेन सहित पंचायत प्रतिनिधि तथा अनुमंडल पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार रोटी, कपड़ा और मकान के तर्ज पर काम कर रही है. जिसका कोई सहारा नहीं उसका झारखंड सरकार सहारा बन रही है. सभी को पेंशन, मकान, धोती, साड़ी एवं खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है. इसके तहत सर्वजन पेंशन योजना लागू किया गया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bdo-held-a-meeting-with-voluntary-organizations-reviewed-the-work-being-done/">मनोहरपुर

: स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बीडीओ ने की बैठक, किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

57 लाभुकों को दी गई आर्थिक सहयाता

इसके अलावे वन पट्टा, धोती-साड़ी तथा राशन का वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत आज आपदा प्रबंधन विभाग से कुल 57 लाभुकों को मकान क्षतिपूर्ति के रूप में 3200 रुपया दिया जा रहा है, साथ ही साथ पूरे प्रखंड में लगभग 27,000 लाभुकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण होगा. 11 लाभुकों के बीच वन पट्टा तथा 6 दिव्यांग को ट्राई साइकिल व्हीलचेयर तथा वैशाखी दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह, प्रमुख सुशीला टुडू, बीडीओ कुमार एस अभिनव, सीडीपीओ सुप्रिया शर्मा सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया एवं लाभुक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही