Search

घाटशिला : आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 वर्ष तक के बच्चों का किया गया हिमोग्लोबिन जांच

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बाल विकास परियोजना की ओर से शुक्रवार को मनोहर कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 6 वर्ष तक के 43 बच्चों का हीमोग्लोबिन जांच किया गया. इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल की एएनएम सोहागी किस्कू ने बताया कि मनोहर कॉलोनी आंगनवाड़ी केंद्र में जितने भी बच्चों का हिमोग्लोबिन जांच किया गया है सभी बच्चों का 8 से 15 से मिलीग्राम पाया गया है. इसमें सबसे ज्यादा अवभ मुखी का 15 मिलीग्राम था जबकि सबसे कम 8 मिलीग्राम कृषा करुवा का था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jmm-will-make-70-thousand-new-members-in-seraikela-district/">आदित्यपुर

: सरायकेला जिले में 70 हजार नए सदस्य बनाएगी झामुमो

25 आंगनबाड़ी केंद्र में जांच शिविर किया गया था आयोजित

घाटशिला प्रखंड के 148 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 25 आंगनबाड़ी केंद्र में जांच शिविर आयोजित किया गया था. सहिया दीदी निशा महापात्रा, सेविका मंजू गोराई तथा टाटा स्टील फाउंडेशन की कार्यकर्ता किरण नाथ शामिल थी. ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम 28 अप्रैल से 15 मई तक अलग-अलग आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाया जाएगा. इससे कुपोषित बच्चों के संबंध में जानकारी मिलेगी. वैसे बच्चों को चिन्हित कर एमटीसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp