Search

घाटशिला : हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन ने छात्रों और शिक्षकों को किया सम्मानित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में शुक्रवार को " हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन " द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2022 के परिणाम स्वरूप छात्रों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया. ओलंपियाड में कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा दसवीं तक के 180 छात्र प्रतिभागी थे. इसमें प्राइमरी कक्षा तृतीय की छात्रा अगमप्रीत कौर ने क्षेत्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र एवं कांस्य पदक हासिल किया. साथ ही 23 छात्रों ने प्रथम स्थान स्वर्ण पदक, 11 छात्रों ने द्वितीय स्थान रजत पदक एवं चार बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया. प्रतियोगिता में उत्तीर्ण सभी प्रतिभागियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-under-the-second-phase-of-the-movement-the-stage-will-jam-the-gate-of-the-rehabilitation-office-on-26/">चांडिल

: आंदोलन के दूसरे चरण के तहत 26 को पुनर्वास कार्यालय का गेट जाम करेगा मंच

शिक्षकों के विशिष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

प्रार्थना सभा में कक्षा नौवीं के सागर विषई को प्रथम स्थान ( स्वर्ण पदक ) एवं मोहम्मद सरफुद्दीन अली सलमी द्वितीय स्थान पर रहे दोनों को रजत पदक से सम्मानित किया गया. इसके उपरांत हिंदी विभाग की अध्यक्षा संध्या मिश्रा, अन्विता श्रीवास्तव, सरिता मुदलियार, परमजीत कौर, सुश्री स्वाति साव, त्रियोगी नारायण सिंह, मीना सिंह, रीतू कर्मकार एवं शीला सिंह सभी शिक्षकों को विशिष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. साथ ही विद्यालय के प्रबंधक डॉ. प्रसनजीत कर्मकार ने प्राचार्या नीलकमल सिन्हा को ``प्रधानाचार्या सम्मान पुरस्कार`` देकर सम्मानित किया. ओलंपियाड के संपूर्ण प्रभारी त्रियोगी नारायण सिंह एवं परमजीत कौर रही. मौके पर शैक्षणिक प्रभारी एसआर दत्ता, शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक, सह शैक्षणिक प्रभारी सास्वती राय पटनायक एवं उप-सह शैक्षणिक प्रभारी नीलिमा सरकार उपस्थित थे. अंत में विद्यालय प्रबंधक डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार एवं प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने सभी को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-field-ready-for-paddy-cultivation-waiting-for-rain/">चाईबासा

: धान की खेती के लिए खेत तैयार, बारिश का इंतजार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp