Search

 
 
 

घाटशिला : पावड़ा में खड़े कंटेनर में हाइवा ने मारा टक्कर, चालक गंभीर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के पावड़ा स्थित पुराना पेट्रोल पंप के समीप एनएच 18 फोरलेन पर गुरुवार की अहले सुबह चार बजे दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर में पीछे से हाइवा ने ठोकर मार दी. घटना के बाद चालक काफी देर तक कंटेनर के अंदर ही फसा रहा. राहगीर निक्कू क्षेत्री और मुन्ना सिंह ने पुलिस को इसकी सूचना दी. उसके बाद हाइवा चालक को बाहर निकाला गया. घायल चालक को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएन सोरेन ने प्राथमिक उपचार कर घायल को एमजीएम रेफर कर दिया. डॉक्टर सोरेन ने बताया कि 27 वर्षीय चालक शामू दास पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिला अंतर्गत मानिकपाड़ा का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-finance-club-inaugurated-at-netaji-subhash-university/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में हुआ वित्त क्लब का शुभारंभ

एनएचएआई की लापरवाही से घटी घटना

घायल चालक से उसके पिता का मोबाइल नंबर लेकर घटना की जानकारी दी गई. चालक सामू दास का दाहिना पैर टूट गया है. साथ ही उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटे आई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले उसी स्थान पर खड़ी ट्रेलर को पीछे से कंटेनर ने धक्का मार दिया था. ज्ञात हो कि इस दुर्घटना में कंटेनर के चालक का बांया पैर पूरी तरह कट गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. दिन के बाद इलाज के दौरान एमजीएम में मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि कंटेनर को फोरलेन से हटाने के लिए एनएचएआई के कर्मचारियों ने कंटेनर के मालिक से 10 हजार रुपया लिया था. परंतु आज तक कंटेनर हटाया नहीं गया. एनएचएआई की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है. एनएचएआई के अधिकारियों को पुलिस ने फटकार लगाते हुए फोरलेन से कंटेनर और हाइवा को तत्काल हटाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-finance-club-inaugurated-at-netaji-subhash-university/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में हुआ वित्त क्लब का शुभारंभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही