Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : चाकुलिया में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब में 19 मार्च को विधायक समीर महंती के सहयोग से होली मिलन समारोह आयोजित हुई . समारोह में मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने कहा कि चाकुलिया आपसी एकता और भाईचारा की मिसाल है. यहां सभी जाति और धर्म के लोग आपसी एकता और भाई-चारा के साथ रहते है तथा हर किसी के सुख और दुख में खड़े रहते है. विधायक ने कहा कि चाकुलिया की इस विशेषता को हमें बनाए रखना है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में विकास योजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा था. अब स्थिति सामान्य हो रही है और तेजी से विकास होगा. कोरोना संक्रमण के कारण इस साल गूंज महोत्सव का आयोजन नहीं हो सका. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/Ghatshila-holi-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़ें : बंगाल">https://lagatar.in/the-cyclonic-storm-asani-which-rose-from-the-bay-of-bengal-will-hit-the-andaman-and-nicobar-coast-today-fishermen-called-back-from-sea/">बंगाल

की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान आसनी आज अंडमान-निकोबार के तट से टकरायेगा, मछुआरे समुद्र से वापस बुलाये गये
प्रयास कर रहे हैं कि कुछ दिनों बाद गूंज महोत्सव का आयोजन किया जा सकें . इसके लिए सभी से विचार विमर्श कर तिथि तय की जाएगी. समारोह को पुलक रंजन महापात्र, आरएन विश्वास, पशुपति बांसुरी, मनिंद्र नाथ पाल, शंभू नाथ मल्लिक समेत कई लोगों ने भी संबोधित किया. समारोह का संचालन गौतम दास ने किया. समारोह के अंत में विधायक ने बड़े बुजुर्गो के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और छोटों को गले लगाया. इस अवसर पर अमित कुमार राय, पतित पावन दास, दीपक कुमार झुनझुनवाला, अविनाश सुरेखा, वासुदेव रुंगटा, राजेश कुमार छावछेरिया, परमेश्वर रुंगटा, राजेंद्र सिंह, अनिल मिश्रा, राकेश महंती के अलावे अनेक पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही