Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : झुमरीतिलैया में ग्लेज इंडिया में बंधक दो युवकों की हुई घर वापसी

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू की पहल पर ग्लेज इंडिया संस्था में बंधक बने दो युवकों की सकुशल घर वापसी शुक्रवार को हुई. घाटशिला प्रखंड अंतर्गत भादुआ गांव निवासी रामदास हांसदा और चापड़ी गांव के मुनीराम मुर्मू दोनों कोडरमा के झुमरी तिलैया में ग्लेज इंडिया संस्था में काम कर रहे थे. उनके बंधक होने की सूचना युवकों के परिजनों ने जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू को दी. मुर्मू ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को बंधक बने युवकों के बारे में अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-plantation-done-in-upgraded-middle-school-kalajhor/">गालूडीह

: उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालाझोर में किया गया पौधरोपण
कुणाल षाड़ंगी ने कोडरमा उपायुक्त व एसपी को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी. उसके बाद डीसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों की सकुशल वापसी का मार्ग प्रशस्त किया. दोनों युवकों की सकुशल घर वापसी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है. परिजनों ने जिला परिषद सदस्य तथा पूर्व विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही