Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : लगातार हो रही बारिश से राजस्टेट के मनसा नामता का गिरा घर

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र की राजस्टेट निवासी मनसा नामता की ईंट की दीवार बुधवार की रात हुई बारिश में गिर गई. घर गिरने के कारण पूरे परिवार खुले आसमान के नीचे तिरपाल डालकर रहने को मजबूर है. इस संबंध में मनसा नामता की पत्नी ने बताया कि 15 जून को हुई जोरदार बारिश में घर का एक दीवार गिर गई थी. आर्थिक तंगी के कारण उसकी मरम्मत नहीं कर सके. मरम्मत करने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को आवेदन भी दिया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/28-criminals-from-bihar-chhattisgarh-and-bengal-are-playing-an-important-role-in-organized-criminal-gang-active-in-jharkhand/">झारखंड

में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोह में अहम भूमिका निभा रहे हैं बिहार, छत्तीसगढ़ व बंगाल के 28 अपराधी
सकारात्मक पहल नहीं होने के बाद 18 सितंबर को उपायुक्त के टॉक टू डीसी कार्यक्रम में ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद घाटशिला सीओ जांच करने के बाद 3300 रुपया देने की बात कही. इतनी कम राशि से मरम्मत नहीं होगा. इसके कारण मुआवजा की राशि नहीं लिए. बुधवार की रात तेज बारिश में बची हुई दूसरी दीवार गिरने से पूरा घर गिर गया. भगवान का शुक्र था कि ससुर का देहांत हुआ है. सभी लोग बाहर में बैठे हुए थे. इसके कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही