Search

 
 
 

घाटशिला : प्रखंड के शहरी क्षेत्र में 8 वर्ष बाद शुरू हुआ आवास योजना

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड के शहरी क्षेत्र में लगभग 8 वर्ष के बाद गरीबों को आवास योजना की स्वीकृति मिलने से शहरी क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया. मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने पावड़ा पंचायत के पावड़ा गांव में दो अंबेडकर आवास का शिलान्यास किया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां पिछले कई वर्षों से पीएम आवास योजना बंद था परंतु शहरी क्षेत्र के विधवा महिलाओं की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि शहरी क्षेत्र में कम से कम अंबेडकर आवास का निर्माण कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-barrier-of-age-cannot-stop-the-flight-of-spirits-premlata/">आदित्यपुर

: हौसलों के उड़ान को उम्र की बाधा नहीं रोक सकती – प्रेमलता

1.30 लाख की लागत से बनेगा आवास

इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पावड़ा पंचायत में झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी शहीद चरण मुर्मू की विधवा फूलमानी मुर्मू एवं विधवा कुंती नामाता को अंबेडकर आवास दिया जा रहा है. यह आवास 1.30 लाख की लागत से बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी शहरी क्षेत्र के मुखिया को निर्देश दिया गया है कि वे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार कर लें. उन्हें अंबेडकर आवास दिया जाएगा. मौके पर मुखिया पार्वती मुर्मू, झंडू सीट सहित पंचायत सचिव, कनीय अभियंता व अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही