Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : प्रखंड मुख्यालय में नल से बह कर सैकड़ों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जल ही जीवन है स्लोगन प्रखंड मुख्यालय परिसर घाटशिला में शायद ही चरितार्थ होता दिख रहा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव के आवासीय परिसर के बाहर लगाए गए नल से दिन भर सैकड़ों लीटर पानी बहता रहता है. प्रत्येक दिन प्रखंड मुख्यालय आने-जाने वाले लोग देखकर तरह-तरह की चर्चा करते हैं कि कहीं बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं तो कहीं नल से पानी बह कर बेकार हो रहा है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-karudih-solar-water-tower-motor-damaged/">डुमरिया

: कारुडीह सोलर जलमीनार का मोटर खराब

महीनों से बह रहा पानी

ग्रामीण क्षेत्र में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं और यहां पानी बह कर बर्बाद हो रहा है. ऐसा बताया जाता है कि टैप खराब होने के कारण पानी गिरता रहता है इसे बदल दिया जाएगा. महीनों से पानी इसी तरह गिर रहा है. जबकि इस नल की कोई जरूरत नहीं है. प्रखंड मुख्यालय के बाहर वाटर कूलर लगाया गया है. जिसका पानी कार्यालय आने वाले लोग पीने में उपयोग करते हैं. इसके अलावा मुख्यालय के अंदर भी वाटर कूलर है इसके बावजूद इस तरह पानी की बर्बादी होती है इसे कोई देखने वाला नहीं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-zonal-cricket-premier-league-started-at-sonadungari-ground/">चांडिल

: सोनाडुंगरी मैदान में आंचलिक क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही