Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : दो सांपों को देखने के लिए एनएच किनारे जुटी सैकड़ों की भीड़

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के मनोहर कॉलोनी के समीप एनएच 18 फोरलेन के किनारे शुक्रवार की दोपहर अजीब नजारा देखने के लिए सैकड़ों महिला पुरुष की भीड़ इकट्ठा हो गई. एनएच किनारे दो सांप आपस में एक-दूसरे से लिपटे हुए थे. जमीन से लगभग 2 से 4 फीट की ऊंचाई तक सांप खड़े हो जा रहे थे. यह नजारा लगभग घंटा भर चलता रहा. भीड़ में लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे. किसी ने कहा कि नर मादा सांप आपस में आलिंगन करते देखना काफी शुभ माना जाता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rotary-club-distributed-nutritious-food-among-tuberculosis-patients-2/">चाईबासा

: रोटरी क्लब ने यक्ष्मा मरीजों के बीच किया पौष्टिक आहार का वितरण
लोग इसे शुभ मानकर उसके ऊपर गमछा रुमाल आदि फेंक रहे थे तो अधिकांश लोग इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे. जानकारों का मानना है कि बरसात के दो महीने पूर्व मादा सांप अपने कस्तूरी ग्रंथि से सुगंध छोड़ती है उस सुगंध को लेते हुए नर सांप उसे खोजते हुए आता है. दोनों की स्वीकृति मिलने के बाद ही दोनों का समागम होता है. इसके बाद मादा 10 से 15 अंडे देती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही