Search

 
 
 

घाटशिला : बड़ाजुड़ी पंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा. पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सभी ग्रामीणों को भाजपा का पट्टा एवं फूल माला पहनाकर पार्टी में स्वगत किया. इस अवसर पर विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें आजादी दिलाई. पूर्वजों की दी हुई आजादी को बैठे-बैठे नहीं बिताना है हमें भी इस देश के लिए कुछ करना होगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/jansankhaya-samadhan-foundations-protest-demanding-population-control-law/">चांडिल

: पिलीद के समीप ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक के पीछे बैठे किशोर की मौत
भारत की पहचान धनसंपदा से नहीं होती है. भारत की पहचान हमारे समाज और संस्कृति से होती है. भाजपा का लक्ष्य 2024 तक जरूरतमंद व्यक्तियों को पीएम आवास बिजली का कनेक्शन देना है. उन्होंने कहा कि भारत के विकास के लिए हम सभी को काम करना होगा. भाजपा में शामिल होने वालों में पूर्व शिक्षक रूद्र नारायण सिंह, रूपलाल प्रमाणिक, प्रशांत भगत, हरिपद भगत, पार्वती भगत, खोगन भगत,सुशील भगत आदि लोग शामिल हुए. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, पोल्टू सरदार, हरी पोदो भगत, रेखा रानी भगत आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही