Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मॉडल स्कूल धालभूमगढ़ के छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक शुक्रवार से बीआरसी कार्यालय के समीप तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे. शनिवार को भूख हड़ताल समाप्त कराने पहुंची जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया, बीडीओ सविता टोपनो मौक पर पहुंची और सभी को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराया. हड़ताल पर बैठे बच्चे व अभिभावकों की मांग थी कि नौवीं कक्षा के 17 छात्रों का पंजीकरण में लापरवाही बरतने वाले विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई हो, विद्यार्थियों का पंजीयन कराने एवं नौवीं कक्षा की परीक्षा लेने तथा चार छात्राओं की छात्रवृत्ति का पैसा दिलाने की मांग कर रहे थे. भूख हड़ताल से पूर्व अभिभावकों ने विधायक, पूर्व राज्यसभा सदस्य तथा शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को अपने बच्चों का पंजीकरण कराने के लिए मांग पत्र सौंप चुके थे. परंतु बात नहीं बनने पर बाध्य होकर आमरण अनशन पर बैठ गए. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-workers-should-come-forward-to-take-advantage-of-the-schemes-badkunwar-gagarai/">मझगांव
: योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आएं श्रमिक – बड़कुंवर गागराई
: घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
: योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आएं श्रमिक – बड़कुंवर गागराई
उच्च न्यायालय में मामला है विचाराधीन
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि विधायक के द्वारा शुक्रवार को शिक्षा सचिव आर रवि से बातचीत की गई है, फिलहाल वह तमिलनाडु में है. सोमवार को रांची पहुंच कर सचिवालय में बैठक कर कोई निर्णय लेंगे. हालांकि मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और 18 मई को न्यायालय में सुनवाई होने की उम्मीद है. उच्च न्यायालय बच्चों के भविष्य को देखते हुए उचित निर्णय लेगा. बीडीओ ने अभिभावकों से कहा कि शिक्षकों की लापरवाही के कारण समय से पहले निबंधन नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. उक्त शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई करते हुए अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है. चार छात्रों की छात्रवृत्ति का पैसा नहीं मिलने के मामले पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही. अभिभावकों तथा छात्रों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा बीडीओ से मांग किया कि उक्त बातें लिखित रूप में दें. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-accused-of-stealing-in-house-arrested-goods-recovered/">आदित्यपुर: घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
Leave a Comment