Search

 
 
 

घाटशिला : सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल, एमजीएम रेफर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के कोकपाड़ा गांव के समीप शुक्रवार को एनएच 18 फोरलेन पर बस ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया गया. अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएन सोरेन ने प्राथमिक उपचार कर घायल शंभू नाथ महतो को एमजीएम रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-mla-laid-foundation-stone-for-construction-of-shed-in-jagannath-temple-premises/">बहरागोड़ा

: विधायक ने जगन्नाथ मंदिर परिसर में शेड निर्माण का किया शिलान्यास

बस ओवरटेक करने के दौरान हुई दुर्घटना

चिकित्सक ने बताया कि गालूडीह थाना क्षेत्र के बागालगोड़ा गांव निवासी शंभू नाथ महतो का दाहिने पैर के घुटने की हड्डी टूटने की आशंका है. जबकि पत्नी सुलेखा महतो के हाथ तथा पीठ में हल्की चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया जाएगा. घटना के संबंध में घायल सुलेखा महतो ने बताया कि बाइक पर पति के साथ अपने मायके गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र के अर्जुन बेड़ा गांव जा रही थी. बस ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए इससे पति को गंभीर चोट आई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही