Search

 
 
 

घाटशिला : हुसैनी सुन्नी जामा मस्जिद कमेटी व भारतीय मुसलमान कमेटी ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

 
Ghatshila : हुसैनी सुन्नी जामा मस्जिद कमेटी फुलपाल व भारतीय मुसलमान कमेटी ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में एसडीओ घाटशिला के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है. कमेटी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि 23 मई को भाजपा की महिला प्रवक्ता नूपुर शर्मा व दिल्ली के मंडल अध्यक्ष नवीन जिंदल ने हजरत मोहम्मद साहब के विषय में गलत टिप्पणी की है. इस टिप्पणी के कारण देश-विदेश के मुस्लिम समाज के लोगों के दिल को काफी ठेस पहुंचा है. इससे भारतीय मुस्लिम समाज काफी आहत है. इस प्रकार की घटना पुनः न घटे इसके लिए नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल के ऊपर संवैधानिक कानूनी कार्रवाई करते हुए जितना जल्द हो सके दोनों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि भारतवर्ष में शांति और भाईचारा बना रहे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-another-accused-arrested-for-stealing-mobile-and-laptop-by-entering-the-house-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में घर में घुसकर मोबाइल व लैपटॉप चुराने में दूसरा आरोपी भी धराया

मुस्लिम समुदाय को अपमानित करने का किया जा रहा प्रयास 

वहीं, भारतीय मुसलमान कमेटी के प्रतिनिधि इमरान खान व शकील अहमद ने अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक से कहा कि कुछ वर्षों से अल्पसंख्यक समुदाय विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को कुछ विशेष लोगों द्वारा अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है. उनके धर्म और धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है, जिसका सबसे ताजा प्रयास पिछले दिनों एक टीवी चैनल की डिबेट में देखा जा सकता है. डिबेट में भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने मोहम्मद साहब व उनकी पत्नी जो हमारी मां से बढ़कर सम्मानित है, उस को अपमानित किया गया है. यह किसी भी मुसलमान के लिए ना काबिले बर्दाश्त है. इसे भी पढ़े : पहले">https://lagatar.in/ed-asked-50-questions-to-rahul-gandhi-in-first-round-interrogation-lasted-for-three-hours/">पहले

दौर में ईडी ने राहुल गांधी से पूछे 50 सवाल, तीन घंटे चली पूछताछ

भाजपा प्रवक्ता व मंडल अध्यक्ष पर की जाए कानूनी कार्रवाई 

उन्होंने कहा कि हम भारतीय मुसलमान भारत की संविधान पर आस्था रखते हुए राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल पर मोहम्मद साहब को अपमानित करने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही उन सभी टीवी चैनल और उनके एंकरो पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, जो दिन-रात नफरत भरा डिबेट आयोजित करते हैं. राष्ट्रपति से आग्रह है कि ऐसे भारत का निर्माण करें जहां सभी भारतीय प्यार मोहब्बत से भारत को महान देश बनाएं. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-meeting-of-all-india-brahmin-mahasabha-organized/">घाटशिला

: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित

ये थे शामिल 

भारतीय मुसलमान कमेटी के शकील अहमद, एमडी नसीम, एमडी रियाज सहित अन्य व फुलपाल कमेटी के शेख अखीरुद्दीन, तय्यब अली, अब्दुल खान, इमरान अली, अवतार हुसैन, शकील शेख, एमडी सिराजुद्दीन व मुस्ताक ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा. इसे भी पढ़े : दुमका">https://lagatar.in/dumka-in-the-scorching-heat-for-16-hours-people-facing-power-failure-hand-fans/">दुमका

: भीषण गर्मी में 16 घंटे से बिजली गुल, हाथ पंखे झेल रहे लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही