Search

घाटशिला : आईसीसी ने महिला समूह के बीच किया मशीन का वितरण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के इंडियन कॉपर कॉम्पलेक्स की ओर से मंगलवार को मऊभंडार कॉपर क्लब परिसर में सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत महिला स्वयं सहायता समूह के सशक्तिकरण को लेकर मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन आईसीसी कंपनी के यूनिट हेड श्याम सुंदर शेट्टी ने दीप जलाकर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए मुसाबनी प्रखंड के तीन पंचायत की आठ महिला स्वयं सहायता समूह के बीच सिलाई मशीन, मुढ़ी तैयार करने की मशीन तथा अन्य कई तरह की मशीन का वितरण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-a-person-found-in-two-pieces-on-the-railway-line-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: रेल लाइन पर दो टुकड़ों में मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
इससे महिला स्वयं सहायता समूह रोजगार से जुड़ सकेंगी. उन्होंने कहा कि कंपनी के द्वारा कई महिला स्वयं सहायता समूह को सीएसआर योजना के तहत अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करती है. मौके पर कंपनी के पदाधिकारी में श्रवण कुमार झा, दीपक श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार, आईसीसी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र नारायण सिंहदेव, महासचिव ओम प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष एनके राय सहित अन्य समूह की महिलाएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/140-middle-schools-of-jharkhand-will-be-upgraded-to-high-schools-rs-156-crore-will-be-spent/">झारखंड

के 140 मिडिल स्कूल होंगे हाई स्कूल में अपग्रेड, खर्च होंगे 156 करोड़

मऊभंडार में कॉपर फ्यूल सेंटर के समीप घनी झाड़ियों में लगी आग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Maubhandar-AAG.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मऊभंडार ओपी क्षेत्र अंतर्गत कॉपर फ्यूल सेंटर के समीप घनी झाड़ियों में मंगलवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो, एसडीपीओ मऊभंडार ओपी प्रभारी, जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह को मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे. समय से दमकल मंगा कर आग बुझाने का प्रयास किया. आग इतनी तेज थी कि दो-दो दमकल की गाड़ियां मंगानी पड़ी. दोनों दमकल की गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया. पदाधिकारी एवं स्थानीय पेट्रोल पंप के कर्मियों को इस बात की चिंता थी कि आग की लपटे कहीं पेट्रोल पंप की तरफ ना आ जाए. समय से प्रशासनिक पदाधिकारी की पहल नहीं होती तो एक बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : संकट">https://lagatar.in/rural-economy-in-crisis-prime-minister-gives-statements-not-guarantees-congress/">संकट

में है ग्रामीण अर्थव्यवस्था,  प्रधानमंत्री गारंटी नहीं, जुमले देते हैं :  कांग्रेस

घाटशिला : एलआईसी ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Ghatshila-LIC-Raktdan-.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जमशेदपुर डिविजन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन (जेडीआईइए) घाटशिला शाखा द्वारा मंगलवार को पंचायती मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन शाखा प्रबंधक मणि शंकर प्रसाद एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर भारतीय जीवन बीमा कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. काफी संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान के लिए शिविर में शामिल हुए. ब्लड सेंटर जमशेदपुर एवं वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदाताओं का जांच कर रक्त संग्रह किया. इसे भी पढ़ें : संकट">https://lagatar.in/rural-economy-in-crisis-prime-minister-gives-statements-not-guarantees-congress/">संकट

में है ग्रामीण अर्थव्यवस्था,  प्रधानमंत्री गारंटी नहीं, जुमले देते हैं :  कांग्रेस
इस संबंध में आलोक रंजन पत्रों ने बताया कि ब्लड सेंटर जमशेदपुर के चिकित्सक डॉ रिता सिंह सहित अन्य शामिल थे. रक्तदान को सफल बनाने के लिए घाटशिला शाखा के प्रबंधक मणि शंकर प्रसाद, संगठन के अध्यक्ष विकास महतो, शांतनु महतो, सचिन प्याली रजक, अधीर कुमार रुहिदास, चंडी चरण दास, मोनिका टुडू, किरण कुमारी, विनोद वाल्मीकि, नरेंद्र सीट सहित अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/140-middle-schools-of-jharkhand-will-be-upgraded-to-high-schools-rs-156-crore-will-be-spent/">झारखंड

के 140 मिडिल स्कूल होंगे हाई स्कूल में अपग्रेड, खर्च होंगे 156 करोड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//