Search

 
 
 

घाटशिला : डाईनमारी गांव के पास मिले शव की हुई पहचान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : थाना क्षेत्र के डाईनमारी गांव से कुछ पहले जर्जर सड़क पर डाईनमारी गांव निवासी गुरवा बानरा 22 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार को पुलिस ने बरामद किया है. युवक की पहचान मृतक के बड़े भाई कृष्णा बानरा ने की. घटना के संबंध में कृष्णा बानरा ने बताया कि छोटे भाई अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा ससुराल पहुंचाने गया था. पत्नी और बच्चे को पहुंचा कर वापस आने के दौरान जर्जर सड़क होने के कारण बाइक स्किट कर गई होगी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह मिलने पर घटनास्थल पर जाकर देखा तो भाई की लाश पड़ी हुई थी. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-massive-fire-in-grocery-shop-due-to-short-circuit-goods-worth-lakhs-destroyed/">साहिबगंज

:  शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखो का सामान स्वाहा
कृष्णा ने गांव के चौकीदार को घटना की सूचना दी. भाई का शरीर मुंह के बल जमीन पर गिरा था और एक पैर बाइक के ऊपर ही लटका हुआ था. घाटशिला थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह प्रथम दृष्टया दुर्घटना है. हालांकि परिवार वालों का भी मानना है कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना में हुई होगी. जर्जर सड़क को लेकर थाना प्रभारी ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क के नाम पर सिर्फ पत्थर ही पत्थर सड़क पर नजर आ रहा है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही