Search

 
 
 

Ghatshila : भाजपा की सरकार बनी तो हर जगह विकास का कार्य होगा - गीता मुर्मू

 
  • आमाईनगर गांव में ग्रामीणों के साथ भाजपा जिला मंत्री ने की बैठक
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भाजपा जिला मंत्री गीता मुर्मू ने बुधवार को आमाईनगर गांव का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों से गांव की समस्या की जानकारी ली. उन्होंने ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की. गीता मुर्मू ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पांच वर्षों से विकास का कोई काम नहीं किया है. इस बार भाजपा को जिताने काम करें ताकि भाजपा की सरकार बनी तो हर गांव, मुहल्ला तथा शहर में विकास का काम होगा. इसी गांव में पिछले दिन कुन्ती धीवर के पति स्व. महिन्द्रा धीवर का स्वर्गवास हो गया था. जब गीता मुर्मू को इसका पता चला तो वह अपनी पूरी टीम के साथ उनके घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मिली और उनका हालचाल जाना. उन्होंने परिवार को ढाढस देते हुए दुख में साथ रहने की बात कही. मौके पर घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार, बहड़ागोड़ा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, ग्राम प्रधान नारायण धिवर, गौतम धाल, जोगन किस्कु, उषा पातर, अमृता सहाय उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Dumaria">https://lagatar.in/dumaria-bjp-leader-upendra-sardar-visited-dumaria-block/">Dumaria

: भाजपा नेता उपेंद्र सरदार ने किया डुमरिया प्रखंड का दौरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही