Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अवैध शराब का कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में कार से शराब बरामद

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ पुलिस ने विदेशी शराब के अवैध कारोबार का खुलासा किया है. बुधवार की रात चाकुलिया मोड़ पर चेक नाका लगाकर की जा रही जांच के क्रम में पुलिस ने एक टाटा इंडिगो कार से 18 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया. पुलिस ने कार चालक सहित शराब के सप्लायर को पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक टाटा इंडिगो कार से कुछ लोग अवैध शराब चाकुलिया की ओर ले जा रहे हैं. सूचना के आधार पर चेक नाका लगाकर जांच शुरू की गई. इसी दौरान वहां से गुजर रही टाटा इंडिगो (कार संख्या जेएच05 एजी 5197) को जांच के लिए रुकवाया गया. जांच के क्रम में डिक्की में मौजूद 18 पेटी किंग गोल्ड व्हिस्की( फुल बोतल), कुल 216 बोतल शराब बरामद हुई जिसे पुलिस ने तुरंत ही जब्त कर लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/new-mgm-hospital-of-500-beds-to-be-built-in-jamshedpur-for-396-crores/">जमशेदपुर

में 396 करोड़ में बनेगा 500 बेड का नया एमजीएम हॉस्पिटल

पुलिस को देख फरार हो गया था आरोपी

कार में चाकुलिया नया बाजार निवासी कार चालक नागेश्वर सिंह के साथ एक अन्य व्यक्ति सवार था जो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. कार चालक नागेश्वर सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने फरार अभियुक्त घाटशिला थाना क्षेत्र के दाहीगोड़ा नाला पार निवासी शराब कारोबारी बबलू सिंह को देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि यह लोग विगत 5 वर्षों से अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं. पुलिस ने नागेश्वर सिंह एवं बबलू सिंह को धालभूमगढ़ थाना कांड संख्या 39/22 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/world-literacy-day-celebrated-in-nss-bed-unit-at-womens-college-chaibasa/">महिला

कॉलेज चाईबासा में एनएसएस बीएड यूनिट में मना विश्व साक्षरता दिवस

एसडीपीओ ने दिए कारवाई के निर्देश

दाहीगोडा निवासी बबलू सिंह अवैध विदेशी शराब का सप्लायर है और घाटशिला के विभिन्न क्षेत्रों में शराब का गोरख धंधा वर्षों से चला रहा है. बताया जा रहा है कि जब्त शराब की कीमत लगभग 90 हजार रुपया है. जानकारी मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप टोप्पो धालभूमगढ़ थाना पहुंचे थाना प्रभारी से मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. दोनों आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापामारी दल में थाना प्रभारी अवनीश कुमार, एएसआई मोइन खान, एएसआई बालमुकुंद बर्मा  शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही