Search

घाटशिला : 45 डिग्री तापमान में मजदूर अपने हक व अधिकार के लिए कर रहे प्रदर्शन - वकील

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड श्रमिक संघ का मऊभंडार स्थित आईसीसी कंपनी के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. धरना प्रदर्शन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष वकील हेम्ब्रम ने संबोधित करते हुए कहा कि मऊभंडार आईसीसी कंपनी के ठेका कर्मी झारखंड श्रमिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष काजल डॉन एवं सचिव फेबियन तिर्की के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं. यह धरना प्रदर्शन काफी संघर्षपूर्ण है. क्योंकि मजदूर अपने हक और अधिकार की मांग कर रहे हैं. जहां 45 डिग्री गर्मी में लोग घर से निकलने से कतरा रहे हैं वहीं मजदूर एकता का परिचय देते हुए धरना पर बैठे हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-25-years-imprisonment-to-the-convict-in-the-case-of-raping-a-minor/">चक्रधरपुर

: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 25 साल की सजा

मजदूरों का हक नहीं मिला तो श्रमिक संघ करेगा हुड़का जाम

मैनेजमेंट मजदूरों को अगर उनका हक और अधिकार नहीं देती है तो श्रमिक संघ अनिश्चितकाल के लिए हुड़का जाम करेगा और इसका समर्थन झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्ण रूप से करेगा. जिला सदस्य करुणाकर महतो ने कहा जमशेदपुर में एक लोहा कंपनी क्षेत्र के सभी मजदूर को खुशहाल रखकर पूरी दुनिया में नाम रोशन किए हुए है वहीं केंद्र सरकार द्वारा संचालित तांबा कंपनी मजदूरों को अपना हक देने में कतरा रही है. यह कमजोरी प्रबंधक की है या केंद्र सरकार की यह समझ से परे है. धरना प्रदर्शन में सुखलाल हांसदा, अम्पा हेम्ब्रम, करुणाकर महतो, निर्मल चक्रवर्ती, मृत्युंजय यादव, भादो हांसदा, बादल किस्कू आदि भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp