Search

 
 
 

घाटशिला : फैक्ट कंप्यूटर एजुकेशन में विद्यार्थियों ने ली इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की जानकारी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मारवाड़ी हिन्दी प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के तहत रविवार को फैक्ट कंप्यूटर एजुकेशन घाटशिला का भ्रमण किया. इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के विषय में तथा इससे जुड़े अनेकों टेक्नोलॉजी के बारे में फैक्ट कंप्यूटर एजुकेशन के शिक्षकों ने जानकारी दी. इसमें स्कूल के नवमी, दशमी, ग्यारहवीं और बारहवीं के बच्चों को इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े कैरियर के बारे में भी संस्था के संस्थापक मंटू प्रजापति ने विस्तार पूर्वक बताया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tv-narendran-flagged-off-the-classic-vintage-car-and-bike-rally/">जमशेदपुर

: क्लासिक-विंटेज कार एवं बाइक रैली को टीवी नरेंद्रन ने दिखाई हरी झंडी

पर्सनालिटी डेवलपमेंट के बारे में भी बच्चों ने जाना

उन्होंने विद्यार्थियों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट के बारे में भी काफी महत्वपूर्ण बातें बताई तथा इससे जुड़े कैरियर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी. बच्चे काफी ध्यानपूर्वक और उत्साह के साथ उनकी बातों को सुना और समझा. मौके पर उपस्थित सेंटर के संचालक सूरज प्रजापति, हिकिम, सिमोन, नीतीश एवं शिक्षिका रूपाली उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही