Search

 
 
 

घाटशिला : जाराडांगा में एक युवक ने ब्लेड से दो वृद्ध का गला काटा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के मुड़ाकाठी गांव के टोला जाराडांगा में बुधवार की दोपहर एक 38 वर्षीय युवक डोमन मुर्मू उर्फ भूतड ने ब्लेड से दो वृद्ध का गला काट दिया. घटना को देखते हुए ग्रामीणों ने डोमन मुर्मू को पकड़ कर गांव के बीचो बीच रस्सी से बांध दिया. इसके बाद दोनों घायल वृद्ध को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल भोगान मुर्मू को जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेज दिया. जबकि 75 वर्षीय पूदरू मुर्मू का प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-district-administration-will-make-villagers-aware-about-government-schemes/">हजारीबाग

: सरकारी योजनाओं के प्रति जिला प्रशासन ग्रामीणों को करेगा जागरूक

मौके पर पहुंची पुलिस

[caption id="attachment_689123" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/05rc_m_48_05072023_1-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> इलाजरत घायल.[/caption] घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पूदरू मुर्मू के बेटे और पार्वती मुर्मू ने बताया कि ससुर घर के बाहर बैठे हुए थे अचानक युवक ब्लेड लेकर आया और गले पर वार करते हुए निकल गया. किसी भी तरह का कोई विवाद उक्त युवक के साथ नहीं था. डोमन मुर्मू के परिजनों के अनुसार वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया है.इसके कारण घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलने के बाद घाटशिला पुलिस गांव पहुंचकर डोमन मुर्मू को गिरफ्तार कर थाने ले आई है. इसे भी पढ़ें :संविदा">https://lagatar.in/women-workers-appointed-on-contract-will-get-maternity-leave-cm-approves/">संविदा

पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश, सीएम ने दी स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही