Search

 
 
 

अपडेट Ghatshila: मुसाबनी थाना क्षेत्र के खड़ीयासांई में पति ने की पत्नी व दो बच्चे की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey):  पूर्वी सिंहभूम में रविवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई. इस घटना को अंजाम परिवार के मुखिया 40 वर्षीय कुंवर टुडू ने दिया. मृतकों में उसकी पत्नी माईनो टुडू, 12 वर्षीय पुत्र सागेन टुडू और 14 वर्षीय पुत्र सागुन टुडू शामिल हैं. तीनों की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है. घटना मुसाबनी थाना क्षेत्र स्थित गोहला पंचायत के फुलझड़ी खड़िया साईं गांव की है. वहीं घटना में कुंवर टुडू के 8 वर्षीय पुत्री मालती टुडू और 4 वर्षीय पुत्र मंगल टुडू भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें पहले एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर और फिर स्थिति बिगड़ने पर रिम्स, रांची रेफर किया गया है.

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी कुंवर टुडू को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है. पूछताछ के दौरान कुंवर टुडू ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था. जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया. यह घटना रात करीब 2 बजे की है जब कुंवर टुडू की पत्नी और बच्चे भोजन कर सो चुके थे. इसी दौरान आरोपी ने सोई अवस्था में कुल्हाड़ी से सभी के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे पत्नी और दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/central-agency-and-state-police-in-action-as-jharkhand-assembly-elections-are-announced-raids-at-97-locations-in-25-days/">झारखंड

विस चुनाव की घोषणा होते की एक्शन में केंद्रीय एजेंसी और राज्य पुलिस, 25 दिनों में 97 ठिकानों पर रेड
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही