Search

 
 
 

घाटशिला : आंख में कांच की गोली लगाने के मामले में पीड़ित ने की साकची थाना प्रभारी से लिखित शिकायत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : थाना क्षेत्र के कीताडीह गांव निवासी गंगाधर सिंह के आंख का ऑपरेशन कर कांच की गोली लगाए जाने के मामले में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने कीताडीह गांव पहुंच कर पूछताछ की. गंगाधर सिंह ने पूरी घटना क्रम एसडीओ सत्यवीर रजक को बताई. पीड़ित ने साकची थाना प्रभारी से लिखित शिकायत की है और इसकी प्रतिलिपि पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजया जाधव, ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुणायत, घाटशिला के एसडीओ सत्यवीर रजक को दी है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attempt-to-snatch-rifle-from-police-in-ulidih/">जमशेदपुर

: उलीडीह में पुलिस से रायफल छीनने का प्रयास

ऑपरेशन कराने गए अन्य लोगों से भी की गई पूछताछ

उन्होंने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर पीड़ित गंगाधर सिंह को न्याय मिलेगा. इस दौरान गांव से आंख का ऑपरेशन कराने गए अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई. ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों को भी आंख में परेशानी है, पूरी तरह से साफ दिखाई नहीं पड़ता है. जांच में कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती, मऊभंडार ओपी प्रभारी सोनू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे. इसे भी पढ़े : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-zilla-parishad-member-visited-todgahatu/">जगन्नाथपुर

: जिला परिषद सदस्य ने किया तोड़गहातु का दौरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही