Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड सभागार में प्रमुख देवला हांसदा की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक में धालभूमगढ़ एयरपोर्ट में हो रही अड़चन को दूर करने पर चर्चा हुई. बैठक में एडीएम ने मुखिया, पंसस एवं ग्राम प्रधानों से कहा कि एयरपोर्ट निर्माण में सभी जनप्रतिनिधि ग्रामसभा कर समस्या का निपटारा करने में तत्परता दिखाएं. एयरपोर्ट निर्माण में हो रही बाधा को दूर करें. रुआशोल एवं देवशोल गांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर जनप्रतिनिधि ग्रामसभा करें. उनकी समस्या का समाधान करें. इसे भी पढ़ें : पीएचडी">https://lagatar.in/ranchi-university-took-steps-to-stop-increasing-theft-in-phd-registration-will-be-canceled/">पीएचडी
में बढ़ती चोरी रोकने के लिए रांची विवि ने उठाया कदम, पंजीकरण होगा रद्द
यादव, राजभर के सपा में दिन गिने चुने, समाजवादी पार्टी ने कह दिया, जहां मन हो, जा सकते हैं
में बढ़ती चोरी रोकने के लिए रांची विवि ने उठाया कदम, पंजीकरण होगा रद्द
ग्रामसभा में सांसद व विधायक की उपस्थिति अनिवार्य
इस बात पर उप प्रमुख सुकरा मुंडा, पंसस प्रदीप कुमार राय ने एडीएम से कहा कि ग्रामसभा में सांसद व विधायक की उपस्थिति भी अनिवार्य है. सांसद, विधायक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी की उपस्थिति में ग्रामसभा होने से एयरपोर्ट निर्माण का हल अवश्य निकलेगा. पार्षद हेमंत मुंडा ने कहा कि सरकार को ग्रामसभा में जाकर ग्रामीणों को बताना पड़ेगा कि एयरपोर्ट बनने से संबंधित गांव के लोगों को क्या सुविधा मिलेगी. सुविधा के साथ-साथ नवयुवकों की रोजगार में क्या भागीदारी होगी. इन सब बातों को ग्रामसभा में रखना होगा. इसे भी पढ़ें : शिवपाल">https://lagatar.in/samajwadi-party-has-said-to-shivpal-yadav-and-rajbhar-you-can-go-wherever-you-want/">शिवपालयादव, राजभर के सपा में दिन गिने चुने, समाजवादी पार्टी ने कह दिया, जहां मन हो, जा सकते हैं
Leave a Comment