Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के काड़ाडुबा पंचायत अंतर्गत बड़ाधादिका गांव में शनिवार को आगलगी की घटना में लगभग 70 हजार रूपये का नुकसान हो गया. पीड़ित राधारानी दास ने बताया कि दिया जलाने के बाद घर को बंद कर अपने पुत्र के घर सोने चली गयी. इसी बीच घर मे आग लग गयी. इस घटना में घर में रखे कपड़े, चावल, आभूषण, नगद पैसे समेत अन्य समान जल कर नष्ट हो गए.
में क्या हुआ तेज प्रताप यादव के साथ ? किसने निकाला होटल से सामान बाहर [wpse_comments_template]
दिए से लगी आग
उन्होंने कहा कि दिये से ही आग लगने की संभावना है. ग्रामीणों की सूचना पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू गांव पहुंची. उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली. पीड़ित विधवा को हरसंभव सहायता मुहैया करायी जाएगी. इस मौके पर मुखिया माही हांसदा, वार्ड सदस्य जोगिता सीट, रतिकांत सीट, धनपति मन्ना, नबीन चंद्र दास समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :वाराणसी">https://lagatar.in/what-happened-with-tej-pratap-yadav-in-varanasi-who-took-out-the-luggage-from-the-hotel/">वाराणसीमें क्या हुआ तेज प्रताप यादव के साथ ? किसने निकाला होटल से सामान बाहर [wpse_comments_template]
Leave a Comment