Search

 
 
 

घाटशिला : मोबाइल की रोशनी में उपायुक्त ने ली बच्चों की क्लास, व्यवस्था देख भड़की

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के दौरे पर पहुंची पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव ने बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र फुलपाल तथा बनकटी मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में वे कुछ समय के लिए ​शि​क्षिका बनी और बच्चों को पढ़ाया. स्कूल में बिजली नहीं रहने पर वे अपनी मोबाइल की ही रोशनी में बच्चों को पढ़ाने में जुट गई. बच्चों से कई सवाल-जवाब भी किए. इतना ही नहीं उन्होंने कक्षा पांचवी के बच्चों से हिंदी पढ़ने को कहा, लेकिन बच्चे हिंदी नहीं पढ़ पाए जिसपर उपायुक्त काफी नाराज हुई. उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव चंद्र झा को फटकार लगाई और कहा कि यह क्या व्यवस्था बनाकर रखा है आपने.
इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-residents-upset-due-to-mosquito-outbreak-blocked-drains-became-the-main-reason/">सरायकेला

: मच्छरों के प्रकोप से शहरवासी परेशान, अवरुद्ध नालियां बनी मुख्य कारण
[caption id="attachment_350107" align="aligncenter" width="545"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/dc-in-ghatshila-2.jpeg"

alt="" width="545" height="363" /> प्रभारी प्राचार्य को फटकार लगाती उपायुक्त विजया जाधव[/caption]

आधा घंटा एक्स्ट्रा क्लासेस लेने के दिए निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि स्कूल में कक्षा पांचवी के छात्र हिंदी नहीं पढ़ पाते हैं इसके लिएऔर मेहनत करने की जरूरत है. आधा घंटा कम से कम बच्चों को एक्स्ट्रा क्लासेस लें. प्रभारी प्रधानाचार्य ने इसके लिए उपायुक्त से माफी मांगी. इस पर उपायुक्त ने कहा कि गलती तो मुझसे हुई है मुझे काफी पहले आपसे मिलना चाहिए था. यहां पर उपायुक्त नेे मध्यान भोजन के संबंध में भी जानकारी ली. इसके बाद उपायुक्त फुलपाल गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र की व्यवस्था देखने पहुंची, जहां का हाल देख वे काफी नाराज हुई. केंद्र में सेविका नहीं थी, वहां सहायिका आमना खातून से मिली और वस्तू स्थिती की जानकारी ली. वहां उपस्थिति पंजी नहीं देख उपायुक्त ने सीडीपीओ को कड़ी फटकार लगाई और जल्द ही व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में बीडीओ कुमार एस अभिनव शामिल थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही